अकाली-भाजपा गठबंधन का फार्मूला दिल्ली में तकरीबन फाइनल हो गया है और अब गठबंधन की औपचारिक घोषणा से पहले भाजपा के पंजाब निर्वाचन प्रभारी व केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल 17 तारीख को पंजाब दौरे पर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के साथ संभावित गठबंधन को लेकर पंजाब भाजपा दोफाड़ होती नजर आ रही है। पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता हरजीत सिंह ग्रेवाल ने गठबंधन को लेकर बड़ा वक्तव्य देते हुए स्पष्ट किया है कि पुराने भाजपाई अकेले चुनाव लड़ने के पक्ष में हैं, जबकि दूसरी पार्टियों से आए नेता ही गठबंधन की वकालत कर रहे हैं।