पंजाबतरनतारन में पटाखे खरीदकर लौट रहे दो लोगों को लूटा:एक से पिकअप तो दूसरे से रेहड़ी छीनी, हथियार दिखाकर दी धमकी
एक वारदात में लुटेरों ने हथियार दिखाकर ड्राइवर को डराया और लगभग 2 लाख रुपए के पटाखों से भरी पिकअप लूट ली। बीती देर रात एक ड्राइवर गोदाम से लगभग 2 लाख रुपए के पटाखे खरीदकर महिंद्रा पिकअप में लिंक सड़क से प्रमुख रास्ता की ओर जा रहा था।











