अमृतसर में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को 3 किलो हेरोइन और हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 15 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से तीन पिस्टल, दो मैगजीन,

बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार था आरोपी

पुलिस के अनुसार, सब इंस्पेक्टर/एसएचओ अपनी पुलिस पार्टी के साथ गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश के रिश्ते में अजनाला से गुजरपुरा रोड की तरफ जा रहे थे। इसी बीच गांव गुजरपुरा को मुड़ने वाले मार्ग पर नेशनल हाईवे के निर्माणाधीन पुल के नीचे पुलिस टीम पहुंची। तभी गांव गुजरपुरा की तरफ से एक युवक बिना नंबर प्लेट वाली काले रंग की बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल पर आता दिखाई दिया।

विज्ञापनIn-Article Banner

युवक ने अपनी पीठ पर काले रंग का भारी किट बैग लटकाया हुआ था। पुलिस के मुताबिक, कुछ दूरी आगे जाकर मोटरसाइकिल फिसल गई और युवक बाइक समेत जमीन पर गिर पड़ा। इसी दौरान पुलिस टीम ने उसे काबू कर लिया।

तलाशी लेने पर उसके किट बैग से 3 किलो हेरोइन बरामद हुई। इसके अलावा एक .30 बोर पिस्टल, दो 9X19 एमएम पिस्टल, दो मैगजीन, जिनमें से एक टूटी हुई थी, 43 जिंदा 9 एमएम कारतूस और 311/25 मार्किंग वाले 47 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

हेरोइन और हथियारों के सप्लाई नेटवर्क की पड़ताल में जुटी पुलिस

पुलिस ने हथियारों, हेरोइन और मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर अभियुक्त के खिलाफ थाना अजनाला में केस दर्ज किया है। अब पुलिस अभियुक्त से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि वह हेरोइन और हथियार कहां से लेकर आया था और इन्हें आगे किसे सप्लाई किया जाना था।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट