जालंधर। अन्नपूर्णा मंदिर कोट किशन चंद में पावन कार्तिक मास में होने वाले आंवला पूजन महोत्सव के उपलक्ष्य में हवन करवाया। पंडित विष्णु प्रसाद जोशी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत हवन सम्पन्न करवाया। हवन में शैली ऋषि और संदीप ऋषि, मृदुला रुद्रा व सुरेश रुद्रा और रीटा शर्मा व अशोक शर्मा भी यजमान थे। अशोक शर्मा विशेष व सुरेश रुद्रा तुलसी-शालिग्राम विवाह में भी यजमान बन रहे हैं। 18 नवंबर को आंवला नवमी है। इसे अक्षय नवमी भी कहते हैं। इस दिन किया जाने वाला जप, दान आदि पुण्य अक्षय होता है। दोपहर 3 बजे तुलसी-शालिग्राम विवाह के उपलक्ष्य में तुलसी माता को मेहंदी लगाई जाएगी। 19 को जागो निकाली जाएगी। 20 को प्रातः 11:30 बजे अन्नपूर्णा मंदिर में ठाकुर जी की बारात का स्वागत किया जाएगा। यहां प्रधान डॉ. अनिल ज्योति, महासचिव प्रवीण महाजन, विपन ज्योति, भारत भूषण ज्योति और अन्य मौजूद थे।
अन्नपूर्णा मंदिर में भक्तों ने श्रद्धापूर्वक किया हवन
अन्नपूर्णा मंदिर कोट किशन चंद में पावन कार्तिक मास में होने वाले आंवला पूजन महोत्सव के उपलक्ष्य में हवन करवाया। अशोक शर्मा विशेष व सुरेश रुद्रा तुलसी-शालिग्राम विवाह में भी यजमान बन रहे हैं।
EEditor
18 नव॰ 2026, 07:45 am 1 मिनट में पढ़ें 1
यह ख़बर सुनें

E






