अमृतसर| बच्चों के अधिकारों हेतु कार्यरत संस्था ‘जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन' की सहयोगी संस्था जिला युवा विकास संगठन की अमृतसर टीम ने ‘बाल विवाह मुक्त भारत' अभियान के तहत महत्वपूर्ण बैठकें कीं। संगठन की टीम ने जिला बाल संरक्षण अधिकारी तरनजीत सिंह से मुलाकात कर 27 नवंबर को ‘बाल विवाह मुक्त दिवस' पर जिले में अवेयरनेस प्रोग्राम और रैलियां आयोजित करने पर चर्चा की। डीसीपीओ ने हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। इसके पश्चात टीम ने जिला जनसंपर्क अफसर जुगेश कुमार शर्मा से मुलाकात कर मीडिया के जरिए जागरूकता फैलाने पर बात की। प्रेसिडेंट परमजीत सिंह बडोला और सीईओ डॉ. अमित चोपड़ा ने कहा कि 100 दिवसीय अभियान के जरिए मजबूत जन-अभियान खड़ा किया जाएगा।
Source: Dianik Bhaskar







