- Hindi News
- Local
- Punjab
- Ludhiana
- No Entry Without A Slip, Yet Four Vehicles With No Or Incomplete Numbers Were Found Parked At The Bus Stand.
भास्कर न्यूज | लुधियाना नगर में रोजाना हो रही स्नैचिंग की वारदातों में इस्तेमाल होने वाले अधिकतर वाहनों पर या तो फर्जी नंबर प्लेट लगी होती है या फिर नंबर प्लेट ही नहीं होती, जिसके चलते अभियुक्त आसानी से पुलिस की पकड़ से बच निकलते हैं।
इसी कड़ी में जब दैनिक भास्कर की टीम ने बस स्टैंड स्थित पार्किंग क्षेत्र की पड़ताल की, तो वहां 4 ऐसे वाहन खड़े मिले जिन पर नंबर प्लेट ही नहीं थी, जबकि अनेक वाहनों की नंबर प्लेट अधूरी थी। इसके अतिरिक्त अनेक बेहद पुरानी और खस्ताहाल गाड़ियां भी वहां खड़ी मिलीं।
अभी कई ओर ऐसे वाहन वहां खड़े होंगे जिनका नंबर प्लेट नहीं होगा। प्रीत इंदर पार्किंग ठेकेदार को जब बार बार फोन किया गया तो उन्होंने फोन ही नहीं उठाया वही वहां ठेकेदार के बैठे मुलाजिम ने बताया कि बिना पर्ची के कोई भी वाहन अंदर नहीं जाने दिया जाता है।
पार्किंग में बिना नंबर और अधूरी नंबर प्लेट वाले वाहनों का मिलना व्यवस्था पर भी प्रश्न खड़े करता है, क्योंकि बस स्टैंड का ठेकेदार बिना पर्ची के किसी भी वाहन को भीतर प्रवेश नहीं देने का दावा करता है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि कोई भी अपराधी वारदात को अंजाम देने के पश्चात ऐसे वाहनों को बस स्टैंड की पार्किंग में खड़ा कर निकल जाता होगा, जिससे उनकी पहचान और धरपकड़ मुश्किल हो जाती है।
स्नैचिंग में इस्तेमाल होने वाले वाहन भी ज्यादातर बिना नंबर प्लेट या अधूरे नंबर के होते है। इसी महीने नवंबर में स्नैचिंग की 4 वारदातें सामने आई है, इसमें खात बात ये है कि चारों वारदातों में बदमाशों ने महिलाओं को शिकार बनाया है। ^पुलिस टीम भेजकर पार्किंग व अन्य जगहों पर खड़े समस्त वाहनों की जांच करवाई जाएगी।
यदि जांच के बीच कोई भी वाहन बिना नंबर प्लेट या फर्जी नंबर प्लेट के साथ पाया गया, तो उसे तुरंत जब्त कर लिया जाएगा।- बस स्टैंड चौकी इंचार्ज , करणप्रताप स्नैचिंग और अन्य वारदातों में बे नंबर या फर्जी नंबर प्लेट वाले वाहनों का इस्तेमाल अपराधियों हेतु सबसे बड़ा सहारा बनता है।
इसके लिए पार्किंग स्थलों के प्रवेश और निकास द्वार पर स्पष्ट नंबर व वाहन रिकॉर्ड दर्ज करने, हाई-रेजोल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा बिना नंबर प्लेट या अधूरी नंबर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ सख्ती व जब्ती अभियान चलाने की जरूरत है। बस स्टैंड पार्किग में खड़े हुए बिना नंबर प्लेट और अधूरे नंबर के वाहन ।







