स्टेट पेंशनर एसोसिएशन जिला पठानकोट की मीटिंग रामपाल सैनी और चमन गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष नरेश कुमार, प्रमुख सलाहकार डॉ. लेखराज और इंजीनियरिंग पेंशनर एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में कर्मियों और पेंशनर्स द्वारा अपनी मांगों को लेकर संगरूर में 13 नवंबर से आरंभ किए जा रहे पक्के मोर्चे में शामिल होने पर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि पठानकोट से पेंशनर्स संगरूर मोर्चे में शामिल होंगे।

नरेश कुमार ने आरोप लगाया कि पिछले साढ़े चार वर्षों से कर्मचारियों और पेंशनर्स को उनकी जायज मांगों हेतु सड़कों पर धकेला जा रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा जारी 3 फीसदी डीए की किस्त को तोहफा करार देने वाले शायद हक और तोहफे में फर्क समझने में असमर्थ हैं। पेंशनर नेताओं ने स्पष्ट किया कि सरकार की तरफ अभी भी पेंशनर्स का 10 फीसदी डीए बकाया पड़ा है, जिसे फौरन जारी किया जाए। उन्होंने कहा कि पे-कमीशन की रिपोर्ट के मुताबिक पेंशन फिक्सेशन हेतु 2.59 का फॉर्मूला जारी किया जाए, मेडिकल भत्ता बढ़ाकर 2000 प्रति माह किया जाए, पुरानी पेंशन स्कीम और स्वास्थ्य बीमा योजना फौरन लागू की जाए, केंद्रीय वेतन आयोग लागू करने संबंधी 17 जुलाई 2020 का पत्र वापस लिया जाए।

उन्होंने कहा कि मुलाजिम पेंशनर सांझा फ्रंट के नेताओं को बैठक का समय देकर मांगों का निपटारा किया जाए। इसी बीच सेवानिवृत्त सुपरिटेंडेंट एवं पीएसएमएसयू के पूर्व जिलाध्यक्ष गुरनाम सिंह सैनी, मास्टर हरदेव सिंह और सलविंदर कुमार का पेंशनर एसोसिएशन में शामिल होने पर स्वागत किया गया। मीटिंग को डॉ. लेखराज, एक्सईएन महेश दास, हरीश शर्मा, कुलभूषण, राजकुमार और सुखविंदर शर्मा ने भी संबोधित किया। इस मौके पर वजीर चंद, दिलबाग राय, तरसेम कुमार, गुरमीत सिंह, कृष्ण भगवान, जोगिंदर पाल, रवेल सिंह, ओम प्रकाश, शक्ति प्रशाद, महेंद्र पाल, अर्जुन सारथी, बंसी लाल और पूरन चंद उपस्थित थे।

विज्ञापनIn-Article Banner

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर