आम आदमी पार्टी ने जालंधर कैंट विधानसभा इलाका से दीपक बाली को अपना उम्मीदवार घोषित किया। इसके पश्चात शुक्रवार को क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखा गया। कार्यकर्ताओं ने दीपक बाली के साथ मिलकर पटाखे चलाए और लड्डू बांटकर जश्न मनाया। इसी बीच पार्टी हाईकमान के प्रति आभार भी व्यक्त किया गया। आयोजन में जिला प्रधान अमृतपाल, पंजाब एग्रो के चेयरमैन मंगल सिंह बासी, दोआबा मीडिया इंचार्ज आत्म प्रकाश सिंह बबलू, डिप्टी मेयर मलकीत सिंह सुबाना, ट्रेड विंग जालंधर कैंट के चेयरमैन बिन्नी जुनेजा, दोआबा सनातन सेवा इंचार्ज गुरदीप सिंह, काउंसलर मिंटू जुनेजा, काउंसलर मोंटू सभरवाल, काउंसलर पति राजेश भट्टी और काउंसलर पति सुरिंदर संपला मौजूद रहे। इनके अलावा परनीत सिंह, अर्श महल, सागर जॉर्ज, बचित्र कुलार, काउंसलर किरपाल पाली, इंद्रजीत सिंह सोनू, अमनदीप सिंह शेरा, इंद्रजीत सिंह भल्ला, रविंदर कौर रेहल, मोनिका वशिष्ठ और अजय पाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट