अमृतसर | घरिंडा थाना पुलिस ने एंटी-ड्रोन सिस्टम टीम की सूचना पर बीएसएफ के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए 2 कथित हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान दलीप सिंह निवासी ढोडीविंड और बिक्रम सिंह निवासी अटारी के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से 30 बोर की पिस्तौल, 2 खाली मैगजीन और 2 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी गांव अटारी के खेतों से हथियार लेने पहुंचे थे। संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर उन्हें काबू कर लिया। थाना घरिंडा पुलिस ने 20 नवंबर को केस दर्ज कर आगे की छानबीन शुरू कर दी है। पड़ताल में अहम खुलासे होने की संभावना है।
एंटी-ड्रोन टीम की जानकारी पर 2 हथियार तस्कर काबू
अमृतसर | घरिंडा थाना पुलिस ने एंटी-ड्रोन सिस्टम टीम की सूचना पर बीएसएफ के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए 2 कथित हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान दलीप सिंह निवासी ढोडीविंड और बिक्रम सिंह निवासी अटारी के रूप में हुई है।
EEditor
22 नव॰ 2026, 08:06 am 1 मिनट में पढ़ें 1
यह ख़बर सुनें

E






