- Hindi News
- Local
- Punjab
- Faridkot
- Faridkot Central Jail Raid | Mobile Phones Chargers Recovered Case Filed
फरीदकोट की केंद्रीय मॉडर्न जेल में बंद हवालातियों और कैदियों से मोबाइल फोन समेत अन्य प्रतिबंधित सामान बरामद हुआ है। जेल प्रशासन की ओर से विभिन्न बैरकों में की गई तलाशी के बीच चार मोबाइल फोन, एक चार्जर, एक हेडफोन और एक डाटा केबल बरामद की गई है। इस म
सर्च ऑपरेशन में 4 मोबाइल, चार्जर, हेडफोन व डाटा केबल बरामद
पुलिस को भेजी शिकायत में जेल के सहायक अधीक्षक जसवंत सिंह ने जानकारी दी कि जेल अधीक्षक इकबाल सिंह पालीवाल के दिशा-निर्देशों पर जेल कर्मचारियों की टीम ने विभिन्न बैरकों का औचक निरीक्षण किया। इसी बीच जेल में बंद हवालाती मोगा निवासी गुरदेव सिंह, लुधियाना निवासी मोविश बैंस, कैदी जगरांव निवासी आशु और फिरोजपुर निवासी गुरजीत सिंह से कुल चार मोबाइल फोन, एक चार्जर, एक हेडफोन और एक डाटा केबल बरामद हुई।
प्रोडक्शन वारंट पर लाकर होगी पूछताछ, छानबीन जारी
शिकायत के आधार पर थाना सिटी पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पड़ताल कर रहे जेल इन्वेस्टिगेशन सेल के इंचार्ज ASI गुरपाल सिंह ने बताया कि नामजद दोनों हवालातियों और दोनों कैदियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की जाएगी। उनसे बरामद मोबाइल फोन और अन्य प्रतिबंधित सामान जेल के अंदर पहुंचने के रिश्ते में जानकारी जुटाई जाएगी।







