- Hindi News
- Local
- Punjab
- Amritsar
- Tulsi Shaligram Procession In A Flower decorated Palanquin, Devotees Danced
शनिवार को दुर्ग्याणा तीर्थ में तुलसी विवाह पर बारात निकाली गई। दुर्ग्याणा कमेटी की अध्यक्षता और लोगों के सहयोग से शाम 6 बजे निकाली बारात में अनेक भक्त पहुंचे। फूलों से सजी पालकी में माता तुलसी और भगवान शालिग्राम को विराजमान किया गया। मंदिर के प्रमुख पुजारी ओम प्रकाश ने तुलसी माता की कलाई में चूड़ा पहनाकर भगवान शालिग्राम के माथे पर सेहरा सजाया।
बैंड-बाजे के साथ निकाली बारात सरोवर परिसर के सभी मंदिरों में पहुंची, जहां श्री ठाकुर जी का आरती कर स्वागत किया गया। मंदिर से शुरू होकर बारात सरोवर किनारे श्री सत्यनारायण मंदिर, शनि देव मंदिर, गोस्वामी तुलसीदास मंदिर और वेद कथा भवन में पहुंची।
हर मंदिर में पुजारियों और कमेटी पदाधिकारियों ने फूलों की बारिश कर बारात का स्वागत किया। इस दौरान लोगों ने बैंड-बाजे के साथ भजन संकीर्तन किया। ‘काला-काला रे सांवरिया, हरि-हरि तुलसी, बंसी बजावे रे सांवरिया, लहराए तुलसी’ जैसे भजनों से तीर्थ परिसर गूंज उठा।
इस मौके पर अरुण खन्ना, विजय खन्ना, अनिल शर्मा, संजीव खन्ना, संजय मेहरा समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







