जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रिया सूद की अदालत ने गैर इरादतन हत्या के मामले में दोषी करार देते हुए कुंदन कश्यप उर्फ कुंदन पुत्र धनी राम, स्थायी निवासी यूपी व वर्तमान में प्रताप बाग के पास किरायेदार को 10 वर्ष की कैद और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। कोर्ट ने आदेश दिया कि जुर्माना जमा न कराने पर दोषी को छह महीने का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

मामला 25 जून 2024 को थाना 3 में मृतक गोपाल की पत्नी फूला की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता की धारा 304 के तहत दर्ज किया गया था। शिकायत के मुताबिक फूला घरेलू कामकाज करती हैं और प्रताप बाग के पास किराये पर दो परिवार रहते हैं।

घटना के वक्त फूला और उनके पति गोपाल घर पर थे। आरोप है कि गोपाल के पेशाब करने जाने पर आरोपी ने बाथरूम में पेशाब करने को लेकर आपत्ति जताई, गाली-गलौज की और गोपाल का हाथ पकड़कर छत से धक्का दे दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से गोपाल की जान चली गई। इसी मामले में कोर्ट ने अब सजा का आदेश जारी किया।

विज्ञापनIn-Article Banner

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर