पंजाब सरकार ने राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन महकमा में फेरबदल करते हुए 25 तहसीलदारों, 79 नायब तहसीलदारों और 10 जिला राजस्व अफसरों के तबादले किए हैं। बठिंडा और मानसा जिलों में भी अनेक अफसरों के तबादले हुए हैं, जबकि पहले तैनात अधिकारियो को नवीन जगह पर पोस्टिंग दी गई है।

इन आदेशों के तहत कई अफसरों को एक जिले से दूसरे जिले में भेजा गया है, जबकि कुछ को नए पदस्थापना केंद्रों पर जिम्मेदारी सौंपी गई है। बठिंडा के तहसीलदार कंवलदीप सिंह बराड़ को बठिंडा से बाघा पुराना भेजा गया है। उनके स्थान अजनाला के जगसीर सिंह मित्तल को बठिंडा में तैनात किया गया है। जिला राजस्व अधिकारियों (डीआरओ) की सूची में संदीप सिंह को बठिंडा के अलावा फाजिल्का का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। नायब तहसीलदारों की सूची मुताबिक मानसा के तजिंदर कुमार को गिद्दड़बाहा, सुनील गर्ग को मौड़ से सरदूलगढ़ भेजा गया है।

इसी प्रकार करमजीत सिंह को सरदूलगढ़ से मौड़ तथा गिरधारी लाल को बुढलाडा से नथाना भेजा गया है। नथाना की अमृता अग्रवाल को मानसा तथा चरणप्रीत सिंह नायब तहसीलदार को संगत में तैनात किया गया है।

विज्ञापनIn-Article Banner

इसी तरह जसमिंदर सिंह ज्वाइंट रजिस्ट्रार-1 (लुधियाना पश्चिम) को बुढलाडा, कुलदीप कौर को बरेटा से चीमा, मलकीत सिंह भीखी को मूनक, मनप्रीत सिंह संगत से ज्वाइंट सब रजिस्ट्रार-2 जालंधर, हरप्रीत सिंह फाजिल्का से ज्वाइंट सब रजिस्ट्रार-1 बठिंडा, हरप्रीत कौर मलोट से ज्वाइंट सब रजिस्ट्रार-2 बठिंडा, प्रियंका रानी ज्वाइंट सब रजिस्ट्रार 1 बठिंडा को मलोट, पुखराज रवि सिंह ज्वाइंट सब रजिस्ट्रार-2 बठिंडा से भुंगा तैनात किए गए हैं।महकमा की ओर से संबंधित अफसरों को अपने नए तैनाती केंद्रों पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर