पाकिस्तान स्थित ऐतिहासिक सिख गुरुधामों के दर्शन की इच्छा लेकर बैठे श्रद्धालुओं की अरदास अब पूरी होने जा रही है। 22 नवंबर को अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तान जाने वाले जत्थे में शामिल श्रद्धालुओं के चेहरों पर वीजा मिलने के पश्चात प्रसन्नता और उत्साह दिखाई दिया।

श्रद्धालुओं ने इसे गुरु साहिब की कृपा बताते हुए वाहेगुरु का शुक्राना किया। उल्लेखनीय है कि एसजीपीसी की ओर से भेजे गए 1828 पासपोर्ट में से 1822 श्रद्धालुओं को वीजा मिला है। जत्था 1 दिसंबर को वापस लौटेगा। एक श्रद्धालु ने बताया कि पासपोर्ट की कम वैधता की वजह से शुरुआत में उनका नाम सूची से बाहर हो गया था। इसके बावजूद वीजा लगना उनके लिए गुरु साहिब की विशेष कृपा है। फाजिल्का के जलालाबाद के नजदीकी ग्राम जैमल वाला से पहुंचे गुरमीत सिंह ने बताया कि जन्म से ही बिछड़े हुए गुरुधामों के दर्शन करने की इच्छा थी। अब उनका सपना पूरा होने जा रहा है।

उन्होंने करतारपुर कॉरिडोर खोलने और गुरुधामों के दर्शन हेतु पासपोर्ट की शर्त समाप्त कर आधार कार्ड से अनुमति देने की मांग की। अमृतसर के अजनाला इलाका के गांव चमियारी से आए श्रद्धालुओं ने कहा कि वे पहली बार पाकिस्तान स्थित गुरुधामों के दर्शन करने जा रहे हैं। लंबे वक्त से मन में यह इच्छा थी, जो श्री गुरु रामदास जी की कृपा से पूरी होने जा रही है। पटियाला से पहुंचे हरपाल सिंह ने बताया कि पासपोर्ट पर उन समस्त गुरुधामों के नाम दर्ज हैं, जहां जत्थे को दर्शन करवाए जाएंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से करतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग का समर्थन करते हुए बताया कि इससे संगत को अपनी विरासत और गुरु साहिब की धरती से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

विज्ञापनIn-Article Banner

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट