पठानकोट | जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मोटरसाइकिल सवार आतंकियों द्वारा सीआरपीएफ के जवानों पर की गोलीबारी की घटना को लेकर शिवसेना हिंद के राष्ट्रीय उप प्रमुख तथा विश्व हिंदू सुरक्षा दल के अध्यक्ष अनिल तारा भारद्वाज ने कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा और शांति व्यवस्था को चुनौती देने वाले आतंकवादियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे सुरक्षा बल राष्ट्र की एकता, अखंडता और नागरिकों की सुरक्षा हेतु दिन-रात अपनी जान की परवाह किए बिना डटे रहते हैं। ऐसे में सुरक्षाबलों को निशाना बनाना आतंकवादियों की कायराना मानसिकता को दर्शाता है। अनिल तारा भारद्वाज ने केंद्र सरकार और सुरक्षा एजेंसियों से मांग की कि हमले में शामिल समस्त आतंकियों की शीघ्र पहचान कर कार्रवाई की जाए।