- Hindi News
- Local
- Punjab
- Jalandhar
- Exhibition Held At Lyallpur Khalsa College
लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर वुमन में फाइन आर्ट्स, फैशन डिजाइनिंग, होम साइंस और कॉस्मेटोलॉजी विभागों की ओर से 4 और 5 नवंबर को दो दिवसीय दिवाली प्रदर्शनी-सह-बिक्री का आयोजन किया गया। आयोजन में छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता के माध्यम से दिवाली से जुड़ी सजावटी और दैनिक उपयोग की विभिन्न वस्तुएं तैयार कर प्रदर्शित कीं। कॉलेज परिसर में लगी प्रदर्शनी में फाइन आर्ट्स महकमा की एचओडी रुपाली राजदान, होम साइंस महकमा की एचओडी आत्मा सिंह, पीजी डिपार्टमेंट ऑफ फैशन डिजाइनिंग की एचओडी मनजीत कौर और असिस्टेंट प्रोफेसर ज्योति सहित कॉलेज स्टाफ की मौजूदगी रही। समाजसेवी विनय अग्रवाल ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर छात्राओं के कार्य की सराहना की। विनय अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्राओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, आत्मविश्वास बढ़ाने और आत्मनिर्भर बनने हेतु प्रेरित करते हैं।
अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर
Source: Dianik Bhaskar







