- Hindi News
- Local
- Punjab
- Mansa
- Mansa: Dr Nishaan Singh Returns To Shiromani Akali Dal | Sukhbir Badal
मानसा जिले के बुढलाडा से शिरोमणि अकाली दल के नेता डॉ. निशान सिंह ने 2 महीने बाद पार्टी में वापसी कर ली है। उन्होंने लगभग 2 महीने पहले पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देकर पार्टी छोड़ दी थी। अकाली दल ने उन्हें 2027 के विधानसभा चुनाव हेतु बुढलाडा की आर
हालांकि, आर्थिक हालत ठीक नहीं होने का हवाला देते हुए उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। डॉ. निशान सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपनी वापसी की सूचना दी।
चंडीगढ़ में सुखबीर के आवास पर हुई मुलाकात
उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के घर पर उनसे मुलाकात हुई। इसी बीच सुखबीर सिंह बादल ने उन्हें गले लगाकर पार्टी में स्वागत किया। बादल ने उनके सभी इस्तीफे नामंजूर कर दिए और पार्टी हेतु काम करने को कहा।
निशान सिंह ने कहा कि उन्होंने सुखबीर सिंह बादल को पूरी ईमानदारी और लगन से पार्टी हेतु काम करने का भरोसा दिया है। उन्होंने दोबारा सम्मान देने और पार्टी में स्वागत करने हेतु बादल का धन्यवाद भी किया।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







