- Hindi News
- Local
- Punjab
- Mohali
- Mohali Hotel Worker Suicide Attempt | Jashua Hansda Critical Condition
मोहाली के जीरकपुर स्थित पटियाला रोड स्थित होटल किंगस्टन में उस समय हड़कंप मच गया, जब होटल में काम करने वाला एक युवक तीसरी मंजिल से नीचे कूद गया। नीचे गिरने से पहले वह होटल के पास से गुजर रही बिजली की तारों में फंस गया। करंट लगने से उसके शरीर के कई हि
घायल युवक की पहचान जशुआ हांसदा के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और काफी वक्त से होटल किंगस्टन में काम कर रहा था। शुरुआती प्राप्त जानकारी के मुताबिक, युवक का अपनी बहन के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके पश्चात से वह मानसिक तनाव में था।
कहा जा रहा है कि पारिवारिक विवाद से परेशान होकर युवक होटल की तीसरी मंजिल पर पहुंचा और वहां से छलांग लगा दी। नीचे गिरने के बीच वह बिजली की तारों की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गया।
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलने पर जीरकपुर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस युवक के पारिवारिक हालात, बहन के साथ हुए कथित विवाद और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल कर रही है। युवक ने किन परिस्थितियों में तीसरी मंजिल से छलांग लगाई, इसका पता जांच के पश्चात ही चल सकेगा।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







