जालंधर | नंदिनी रिजॉर्ट में आयोजित एक शादी समारोह में अज्ञात शातिर चोरों ने गहनों और नकदी से भरा एक लेडी पर्स चोरी कर लिया। घटना की खबर मिलते ही परागपुर पुलिस ने शिकायतकर्ता के वक्तव्य दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वारदात को अंजाम सूट बूट में आए 13 से 14 वर्षीय नाबालिग युवक ने दिया। जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गई है। टावर एन्क्लेव निवासी 34 वर्षीय साहिल कुमार पुत्र स्वर्गीय अमृत पाल ने बताया कि उसकी छोटी बहन की शादी 26 नवंबर 2026 को नंदिनी रिजॉर्ट में थी। कार्यक्रम के बीच उसकी छोटी बहन आशु रानी के पास ग्रे रंग का एक लेडी पर्स था। इस पर्स में आभूषण और नकदी थी। बहरहाल, पुलिस प्रकरण की पड़ताल कर रही है।