मानसा | पंजाब केमिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने संगठन सचिव राकेश कुमार भीखी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलवीर सिंह से सचिवालय में मुलाकात की। इसी बीच प्रतिनिधिमंडल ने मेडिकल स्टोर संचालकों के हितों को लेकर मंत्री से चर

मीटिंग में मानसा में पिछले दिनों हुई घटना के पश्चात मेडिकल स्टोर संचालकों को लेकर आम लोगों में पैदा हुई गलतफहमियों का मुद्दा उठाया गया। स्वास्थ्य मंत्री ने स्पष्ट किया कि नियमों के मुताबिक कारोबार करने वाले मेडिकल स्टोर संचालकों को किसी तरह की समस्या नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मरीजों को चिकित्सक की पर्ची के अनुसार आवश्यक दवाइयां उपलब्ध करवाई जाएं और दवाइयों की खरीद-बिक्री का पूरा रिकॉर्ड व्यवस्थित रखा जाए।

स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर बलबीर सिंह ने बताया कि पंजाब में 8 तरह की दवाइयों की बिक्री पर प्रतिबंध है, जबकि पड़ोसी राज्यों हरियाणा, हिमाचल राज्य, दिल्ली और राजस्थान में इन दवाइयों पर प्रतिबंध नहीं है। इसके चलते प्रतिबंधित दवाइयों की तस्करी हो रही है, जो चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि बेहतर और नियमों के मुताबिक कारोबार करने वाले केमिस्टों को सरकार की ओर से सम्मानित भी किया जाएगा।

विज्ञापनIn-Article Banner

इस घटनास्थल पर पंजाब केमिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने भरोसा दिलाया कि मेडिकल स्टोरों पर मरीजों को बिना किसी रुकावट के दवाइयां उपलब्ध करवाई जाएंगी तथा दवाइयों की खरीद-बिक्री का पूरा रिकॉर्ड रखा जाएगा। बैठक में ज्वाइंट कमिश्नर ड्रग्स संजीव गर्ग, गुरविंदर सिंह, असिस्टेंट कमिश्नर ड्रग्स अमित दुग्गल, पीसीए के कैशियर महेश इंदर सिंह, फतेहगढ़ साहिब के प्रधान हरचंद सिंह, गुरशरण ढिल्लों और केमिस्ट एसोसिएशन संगरूर के प्रधान प्रेम चंद गर्ग सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर