नगर में महिलाओं के कानों से सोने की बालियां झपटकर फरार होने वाले बाइक सवार लुटेरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामले में शुक्रवार शाम शहर के व्यस्त गाड़ी अहाता चौक के पास खरीदारी करने आई एक महिला को बाइक सवार दो बदमाशों ने अपना निशाना

महिला से बाली छीनने वाले आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए हेलमेट पहना था। वारदात के पश्चात तेज गति से एक्टिवा भगाते आरोपी आस-पास की दुकानों में लगे सीसीटीवी में कैद हुए हैं। लेकिन, उन फुटेज में न तो उनके चेहरे दिख रहे हैं और न ही स्कूटी का नंबर पढ़ा जा रहा है। हालांकि, थाना 1 की पुलिस प्रकरण की जांच में जुटी है। वहीं, दिनदहाड़े हो रही ऐसी वारदातों से शहर की महिलाओं में दहशत का माहौल है। बात पिछले 2 महीने की जाए तो 10 से अधिक झपटमारी की वारदातें हो चुकी हैं।

बेटी और बहू के साथ खरीदारी करने आई थीं पीड़िता

विज्ञापनIn-Article Banner

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ग्राम नूरपुर खन्नी निवासी उषा देवी अपनी बेटी और बहू के साथ शॉपिंग करने हेतु शहर आई हुई थीं। जब वे खरीदारी करते हुए गाड़ी अहाता चौक के पास पहुंचीं, तो इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक अचानक उनके नजदीक पहुंचे और उनके कान से सोने की बाली झपटकर मौके से भाग निकले। वारदात के तत्काल बाद उषा देवी ने शोर मचाया और आरोपियों को पकड़ने का प्रयास भी किया, लेकिन बदमाश तेज रफ्तार बाइक पर सवार होने की वजह से देखते ही देखते आंखों से ओझल हो गए।

हेलमेट और जैकेट से ढके थे चेहरे, CCTV में कैद हुए अभियुक्त

घटना के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सामने आई है, जिसमें दोनों संदिग्ध युवक एक मोटरसाइकिल पर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पहचान छुपाने के इरादे से दोनों आरोपियों ने हेलमेट और जैकेट पहन रखी थी, जिससे उनके चेहरे स्पष्ट नजर नहीं आ रहे हैं। पीड़िता उषा देवी ने पुलिस प्रशासन से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की शीघ्र पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने और छीनी गई सोने की बाली बरामद करवाने की मांग की है।

बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था पर उठे प्रश्न, पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग

पठानकोट के प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगातार हो रही झपटमारी की घटनाओं ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शहरवासियों का कहना है कि बदमाश इतनी तेजी से वारदात को अंजाम देते हैं कि पीड़ित महिलाओं को संभलने तक का मौका नहीं मिलता। इलाके के लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि प्रमुख बाजारों, चौक-चौराहों और खरीदारी वाले क्षेत्रों में विशेष रूप से शाम के वक्त पुलिस गश्त बढ़ाई जाए, ताकि असामाजिक तत्वों में कानून का डर बना रहे और महिलाएं बिना किसी खौफ के बाजारों में खरीदारी कर सकें।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट