- Hindi News
- Local
- Punjab
- Amritsar
- Copper Pipes And Records Stolen From Powercom Office
पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन के सिटी सेंटर डिवीजन आफिस में मंगलवार-बुधवार की रात चोरों ने सेंध लगाकर सरकारी प्रॉपर्टी और आवश्यक रिकॉर्ड चोरी कर लिया। घटना का पता चलते ही पावरकॉम अफसरों ने पुलिस को लिखित शिकायत दी।
पावरकॉम के एक्सईएन इंजीनियर गगनदीप सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह लगभग 8:50 बजे जब वह और स्टाफ आफिस पहुंचे तो चोरी का पता चला। उन्होंने जानकारी दी कि मंगलवार शाम लगभग 5 बजे समस्त अफसर और स्टाफ आफिस लॉक करके घर चले गए थे। दफ्तर की सिक्योरिटी हेतु चौकीदार भी तैनात है, लेकिन उसे घटना की भनक तक नहीं लगी। रात को अज्ञात चोरों ने दफ्तर के पिछले हिस्से में बने रोशनदान की ग्रिल तोड़ी और अंदर दाखिल हो गए। चोर आफिस में लगा एसी का इनडोर यूनिट, स्टेबलाइजर, 20 फीट तांबे की पाइप, कॉपर की बिजली वायर और आवश्यक सरकारी फाइलें चोरी करके ले गए। अफसरों ने मकबूलपुरा थाना पुलिस को शिकायत दे दी है। पुलिस के अनुसार क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही चोरों को अरेस्ट कर लिया जाएगा।
अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर
Source: Dianik Bhaskar







