- Hindi News
- Local
- Punjab
- Tarn
- NHM Employees Agitated Over Demand For Regularisation, Staged Protest March
लंबे समय से रेगुलर करने की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के स्वास्थ्य कर्मियों ने पंजाब सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
शनिवार को एनएचएम यूनियन तरनतारन के जिला प्रधान मनदीप सिंह के नेतृत्व में कर्मियों ने सिविल चिकित्सालय परिसर में राज्य सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। जिला प्रधान मनदीप सिंह ने बताया कि संघर्ष करते-करते कर्मियों की उम्र बीत गई है। पहले की पारंपरिक पार्टियों ने झूठे आश्वासन देकर कर्मचारियों का शोषण किया और अब मौजूदा भगवंत मान सरकार भी सिर्फ बैठकों का दौर चलाकर वक्त टाल रही है। यूनियन ने सरकार को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कुछ ही दिनों के भीतर एनएचएम कर्मचारियों को नियमित करने या पे-स्केल देने का नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया, तो वे भूख हड़ताल और आमरण अनशन आरंभ करेंगे।
इस घटनास्थल पर सीएचओ रविंदर कौर, जैसमीन कौर, प्रभजोत कौर, सुप्रीत कौर, रमनदीप कौर, अमरजीत कौर, नवजोत कौर, मनदीप कौर आदि मौजूद थे।







