संगरूर के वकील ने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को लीगल नोटिस भेजा है। वकील के अनुसार अमिताभ ने कौन बनेगा करोड़पति (KBC) में पंजाब को बदनाम करने वाला प्रश्न पूछा।

उन्होंने बताया कि यह क्विज शो सामान्य ज्ञान का है लेकिन अमिताभ ने जो सवाल पूछा, उसका इससे कोई लेना-देना नहीं है। इस वजह से अमिताभ व सोनी टीवी से इस वीडियो को हटाने के लिए कहा है।

इसके साथ ही उन्हें बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए। अगर ये AI से बनाई गई है तो भी यह उनके उत्तर से ही पता चलेगा।

विज्ञापनIn-Article Banner

नोटिस भेजने से जुड़ी वकील की अहम बातें…

  • क्लाइंट ने संपर्क किया, स्क्रीनशॉट दिखाए: संगरूर के एडवोकेट इंद्रजीत अरोड़ा ने बताया कि तीन-चार दिन पहले उनके एक क्लाइंट ने उनसे संपर्क किया था। क्लाइंट ने KBC शो से जुड़े स्क्रीनशॉट और वीडियो दिखाए।
  • पुलिस थानों पर बम अटैक का सवाल पूछा: एडवोकेट अरोड़ा ने बताया कि KBC सोनी टीवी पर प्रसारित होता है। इसमें सामान्य तौर पर जनरल नॉलेज के प्रश्न पूछे जाते हैं। इसी में पूछा गया कि कौन सा स्टेट है, जहां पर अपराधी बिना डर के पुलिस थानों पर बम अटैक कर रहे हैं।
  • यह GK का सवाल नहीं, डीफेम किया जा रहा: एडवोकेट ने बताया कि मुझे नहीं लगता कि यह जनरल नॉलेज का सवाल है। यह तो सीधे तौर पर स्टेट को डीफेम करने का प्रश्न है। इसीलिए मैंने उन्हें नोटिस भेजा। अगर यह उनके शो से बनी है तो उन्हें तुरंत बिना शर्त के माफी मांगनी चाहिए।
  • इलेक्शन का माहौल, अपराधियों को बढ़ोत्तरी मिलती: एडवोकेट ने कहा- मैं नहीं चाहता कि किसी पर्टिकुलर स्टेट को बदनाम किया जाए। मैं पंजाब में रहता हूं, यहां ऐसा माहौल नहीं है। इलेक्शन का माहौल चल रहा है। इसमें आपराधिक गतिविधियों को भी बढ़ोत्तरी मिलती है।
  • AI से बना, ये उनके जवाब से पता चलेगा: जब एडवोकेट से पूछा गया कि इसे AI से बनाने की भी बात की जा रही है। इस पर एडवोकेट ने बताया कि ये AI से भी हो सकती है परंतु यह उनके उत्तर से पता चलेगा। अगर ऐसा है तो फिर इसे AI से बनाने वाले के खिलाफ हम कार्रवाई करेंगे।

उस वीडियो में क्या, जिसको लेकर लीगल नोटिस भेजा यह करीब 2 मिनट का वीडियो है, जिसमें अमिताभ बच्चन एक कंटेस्टेंट से सवाल पूछ रहे हैं। अमिताभ कहते हैं कि ये 12.50 लाख के लिए 12वां सवाल है।

इसमें दिखाया जा रहा है कि अमिताभ पूछते हैं कि हाल ही में इनमें से किस प्रदेश में अपराधी थानों में बम ब्लास्ट करने से नहीं डर रहे। इसके ऑप्शन में वह उत्तर राज्य, छत्तीसगढ़ और बंगाल के साथ पंजाब को भी रखते हैं।

इसके बाद कंटेस्टेंट 50:50 हेल्पलाइन लेता है तो उसमें से यूपी और बंगाल हटा लिया जाता है। इसके बाद अमिताभ इसका सही उत्तर पंजाब बताते हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर दावा भी किया जा रहा है कि यह वीडियो AI से बनाया गया है। अमिताभ बच्चन ने ऐसा कोई सवाल नहीं पूछा है।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट