- Hindi News
- Local
- Punjab
- Amritsar
- Bhajans Were Sung From 6 Pm To 10:30 Pm On The Birth Anniversary Of Shri Shyam Khatu.
फतेहगढ़ चूड़ियां रोड स्थित वृंदावन गार्डन के श्री श्याम धाम मंदिर में श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से प्रभु खाटू श्याम जी का जन्मोत्सव हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया। इस पावन अवसर पर मित्र मंडल के समस्त सदस्यों ने मिलकर पूरे मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे फूलों से भव्य रूप से सजाया, जिससे मंदिर की छटा देखते ही बन रही थी। मंदिर के संरक्षक रमेश मित्तल की अध्यक्षता में आयोजित इस भव्य समारोह में मंडल की ओर से फूलों द्वारा बाबा श्याम का मनमोहक शृंगार किया ।
शाम 6 बजे से आरंभ होकर देर रात तक चले इस भव्य संकीर्तन में सैकंडों की संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर माथा टेका और अखंड ज्योत के समक्ष शीश नवाकर प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया। संकीर्तन की शुरुआत प्रसिद्ध भजन गायक माधव अरोड़ा ने प्रथम पूज्य श्री गणेश वंदना से की। इसके पश्चात उन्होंने बाबा खाटू श्याम का आशीर्वाद लेकर एक से बढ़कर एक सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी, जिस पर उपस्थित श्रद्धालु देर रात तक नाचते रहे। कार्यक्रम के बीच श्रद्धालुओं की सुविधा और सेवा हेतु खाने-पीने के अनेक आकर्षक स्टॉल लगाए गए थे, साथ ही प्रभु का अटूट भंडारा भी निरंतर चलता रहा। जिसमें सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस घटनास्थल पर गोविंद बंसल, रमेश मित्तल, अभिषेक खेमका, अजय बाजोरिया, राहुल, रजनीश मित्तल समेत मंडल के अनेक सदस्य मौजूद रहे।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







