बठिंडा में सोमवार रात तेज रफ्तार कार ने लोगों को कुचल दिया। इसमें सिर फटने से एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि महिला समेत 3 लोग घायल हो गए। हादसे में मृतक बच्चे का सिर दोफाड़ हो गया। हादसे मलोट रोड पर थर्मल प्लांट के सामने हुआ। हरियाणा नंबर की कार मलोट से बठिंडा की तरफ आ रही थी। इस बीच कार ने पहले सिवियां लिंक रोड की तरफ मुड़ रहे एक बाइक को टक्कर मारी। इसके बाद बेकाबू कार सड़क किनारे मोमोज स्टॉल के पास खड़े लोगों और बाइक को रौंदती हुई निकल गई। मृतक बच्चे की पहचान हरमन सिंह (12) के रूप में हुई है। हादसे के पश्चात कार ड्राइवर गाड़ी घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। हम खबर को अपडेट कर रहे हैं…