भास्कर न्यूज | अमृतसर उत्तरी विधानसभा हलके में सड़कों के निर्माण और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने हेतु लगातार काम करवाया जा रहा है। आने वाले डेढ़ महीने में हलके की प्रीमिक्स से बनने वाली सभी सड़कों का काम पूरा करवा दिया जाएगा। यह दावा इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन एवं उत्तरी हलके के आप इंचार्ज करमजीत सिंह रिंटू ने किया। उन्होंने वार्ड नंबर 10 में प्रीमिक्स से तैयार नवीन सड़कों का उद्घाटन करते हुए कहा कि क्षेत्र में बेहतर सड़क नेटवर्क तैयार करना उनकी प्राथमिकता है।
Source: Dianik Bhaskar







