यमुनानगर (हरियाणा) के एक मदरसे में 7वीं कक्षा की छात्रा अपनी मां का मोबाइल फोन टूट जाने के पश्चात पिटाई के डर से घर छोड़कर अमृतसर पहुंच गई। यहां एक युवक ने उसे होटल में ठहराने के बाद उसके पैसे छीनकर भागने की कोशिश की लेकिन गलियारा पुलिस चौकी की तत्परता से अभियुक्त को पकड़ लिया गया। बाल कल्याण समिति ने बच्ची को सुरक्षित उसकी मां को सौंप दिया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरपुर निवासी इस परिवार में बच्ची के पिता का देहांत हो चुका है और उसकी मां यमुनानगर की एक फैक्टरी में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करती है। मोबाइल टूटने से घबराई छात्रा घर से करीब 10 हजार रुपए लेकर निकली और अंबाला होते हुए अमृतसर पहुंच गई। जिसके पश्चात यह नाबालिग छात्रा एसजीपीसी कर्मचारियों को मिली और उसके बाद इसे चाइल्ड वेल्फेयर कमेटी के पास पहुंचाया गया। इसके पश्चात परिवार से संपर्क किया गया और परिवार शनिवार को अमृतसर पहुंचा और उन्हें नाबालिगा को उनके हवाले कर दिया।

अमृतसर पहुंचने पर छात्रा को एक युवक मिला, जिसने उसे 600 रुपए प्रतिदिन के किराए पर एक होटल में कमरा दिलवा दिया। जब बच्ची होटल से निकलकर श्री हरमंदर साहिब हेतु जा रही थी, तभी उस युवक ने उससे पैसे छीन लिए और मौके से फरार हो गया। बच्ची द्वारा शोर मचाने पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कर्मचारियों ने तुरंत मामले का संज्ञान लिया और गलियारा पुलिस चौकी को सूचित किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्ची को संरक्षण में लिया और उस युवक को पकड़ लिया। उसके बाद युवक के कब्जे से पुलिस ने 8400 रुपए रिकवर भी किए और वह बच्ची को भी लौटा दिए। इसके साथ अलावा मोबाइल फोन भी उससे वापस दिलवाया। एडवोकेट एमके शर्मा ने इस प्रकरण में गलियारा पुलिस चौकी के कर्मचारियों की मुस्तैदी की सराहना की।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट