- Hindi News
- Local
- Punjab
- Amritsar
- Equipped With A 10 Feet High Watch Tower And Modern Container
शहर में कानून व्यवस्था को मजबूत करने, जन सुरक्षा सुनिश्चित करने और यातायात को सुचारू रूप से चलाने के मकसद से अमृतसर सिटी पुलिस ने पांच हाईटेक परमानेंट नाके स्थापित किए हैं। ये समस्त नाके डीसीपी ऑपरेशन जुगराज सिंह की कमान में कार्यशील किए गए हैं।
पुलिस कमिश्नर अमृतसर हरमनबीर सिंह गिल (आईपीएस) ने कहा कि इन नाकों पर 24 घंटे तैनात रहने वाले पुलिस कर्मियों की ड्यूटी संबंधी जरूरतों और वेलफेयर को ध्यान में रखते हुए विशेष प्रबंध किए गए हैं। इसके तहत आधुनिक कंटेनरों को मॉडिफाई कर दफ्तर के कामकाज और जवानों के आराम व रहने के लिए सुविधाजनक यूनिट का रूप दिया गया है।
इन पांचों मॉडिफाइड यूनिट्स में टॉयलेट, सोलर लाइटें और सीसीटीवी कैमरों जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। सुरक्षा निगरानी को और ज्यादा प्रभावी बनाने के लिए इन नाकों पर कम से कम 10 फीट ऊंचे आधुनिक वॉच टावर भी लगाए गए हैं।
इन टावरों से ड्यूटी पर तैनात संतरी को सड़क और आसपास के पूरे इलाके का स्पष्ट और व्यापक दृश्य मिल सकेगा। इससे संदिग्ध गतिविधियों व शरारती तत्वों पर दूर से ही पैनी नजर रखने और किसी भी अप्रिय घटना को वक्त रहते रोकने में बड़ी सहायता मिलेगी।
पुलिस कमिश्नर ने इस पहल के लिए पंजाब के डीजीपी गौरव यादव का विशेष धन्यवाद व्यक्त करते हुए बताया कि उनके द्वारा उपलब्ध कराए गए फंड से ही जवानों की भलाई और शहर की सुरक्षा हेतु यह आधुनिक ढांचा विकसित हो पाया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अमृतसर पुलिस आम जनता की सुरक्षा व अमन-शांति बनाए रखने हेतु आधुनिक तकनीक को लगातार प्राथमिकता दे रही है।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







