पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों की सुविधा हेतु तरनतारन, खडूर साहिब और पट्टी के खजाना कार्यालयों में 19 से 21 नवंबर 2026 तक तीन दिवसीय 'पेंशनर सेवा मेला' आयोजित किया जा रहा है। जिला खजाना अधिकारी मनदीप सिंह चौहान ने जिले के समस्त पेंशनरों से इस विशेष म

ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड होना है डेटा

जिला खजाना अफसर चौहान ने बताया कि पंजाब सरकार के वित्त विभाग ने पेंशनरों की सहूलियत हेतु 3 नवंबर 2025 से 'पेंशनर सेवा पोर्टल' की शुरुआत की है। इस पोर्टल पर मासिक पेंशन का हिसाब, ई-पीपीओ (e-PPO), पेंशन से जुड़ा डेटा, शिकायत निवारण और सक्सेशन मॉड्यूल जैसी अनेक सुविधाएं एक ही जगह उपलब्ध कराई गई हैं।

विज्ञापनIn-Article Banner

नियमों के मुताबिक, प्रदेश के समस्त सेवानिवृत्त कर्मियों और पारिवारिक पेंशनरों का डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट इस पोर्टल पर अपलोड होना अनिवार्य है और इसके लिए उनकी ई-केवाईसी (e-KYC) भी आवश्यक है। जिन पेंशनरों की ई-केवाईसी और डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट अपलोड करने की प्रक्रिया अभी तक पूरी नहीं हुई है, वे 19, 20 और 21 नवंबर को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक अपने संबंधित खजाना कार्यालय में जा सकते हैं।

कहां और कब उठाएं सुविधा का लाभ

  • तरनतारन: जिला खजाना कार्यालय, तरनतारन
  • पट्टी तहसील: खजाना कार्यालय, पट्टी
  • खडूर साहिब तहसील: खजाना कार्यालय, खडूर साहिब
  • साथ लाएं ये आवश्यक दस्तावेज
  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • आधार कार्ड से लिंक मोबाइल फोन

पेंशन रुकने से बचने हेतु प्रक्रिया आवश्यक मनदीप सिंह चौहान ने स्पष्ट किया कि यदि कोई पेंशनर निर्धारित समय पर ई-केवाईसी और डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा नहीं करवाता है, तो भविष्य में उसे पेंशन मिलने में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है और उसकी पेंशन रुक भी सकती है। अतः सभी पात्र पेंशनर इस मेले के माध्यम से अपनी प्रक्रिया समय पर पूरी करवा लें।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट