- Hindi News
- Local
- Punjab
- Jalandhar
- Devuthani Ekadashi On November 20
देवउठनी एकादशी 20 नवंबर को मनाई जाएगी। इसके अलावा चार महीने से बंद पड़े मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाएगी। हिंदू मान्यताओं के मुताबिक इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की योग निद्रा से जागते हैं और चातुर्मास समाप्त होता है। इसके पश्चात विवाह, गृह प्रवेश सहित अन्य शुभ कार्यों के कार्यक्रम का रास्ता खुल जाता है।
शिव शक्ति मां बगलामुखी धाम के पंडित विजय शास्त्री और शिव दुर्गा खाटू श्याम मंदिर के पुजारी पं. गौतम भार्गव के मुताबिक पंचांग में कार्तिक शुक्ल एकादशी तिथि 20 नवंबर सुबह 7:15 बजे शुरू होकर 21 नवंबर सुबह 6:31 बजे समाप्त होगी। भारतीय मानक वक्त के मुताबिक सूर्योदय सुबह 6:48 बजे होगा।
इस प्रकार सूर्योदय के लगभग 27 मिनट पश्चात एकादशी तिथि प्रारंभ होगी। विद्वानों के मुताबिक देवउठनी एकादशी से चातुर्मास की समाप्ति के साथ विवाह और अन्य मांगलिक आयोजनों का सिलसिला आरंभ होता है। हिंदू धर्म में विवाह जैसे शुभ कार्यों से पहले कुंडली मिलान, ग्रहों की स्थिति और नक्षत्रों के आधार पर शुभ मुहूर्त निकाला जाता है। मान्यता है कि शुभ मुहूर्त में संपन्न कार्यों से दांपत्य जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
नवंबर 2026 से जुलाई 2027 तक विवाह हेतु अनेक शुभ तिथियां उपलब्ध हैं। हालांकि बीच में धनुर्मास, होलाष्टक और मीन मलमास की वजह से मांगलिक कार्यों पर विराम रहेगा। जानें कौन सी तिथियां रहेंगी शुभ। नवंबर 2026 : 21, 22, 24, 25, 26, 30 दिसंबर 2026 : 2, 3, 4, 5, 11, 12 जनवरी 2027 : 15, 18, 19, 23, 24, 25, 26, 27, 28, 30, 31 फरवरी 2027 : 2, 9, 10, 15, 16, 20, 21, 24, 25, 27, 28 मार्च 2027 : 1, 2, 3, 4, 9, 10, 11, 12 अप्रैल 2027 : 18, 19, 20, 21, 23, 24, 25, 26, 27, 28 मई 2027 : 3, 7, 8, 9, 17, 18, 19, 20, 21, 22, 23, 24, 25, 30, 31 जून 2027 : 1, 5, 11, 12, 13, 16, 17, 19, 27, 28 जुलाई 2027 : 8, 9, 10, 11 16 दिसंबर 2026 से 14 जनवरी 2027 तक धनुर्मास होने की वजह से विवाह व अन्य शुभ मुहूर्त वर्जित रहेंगे।
होलाष्टक : 15 मार्च 2027 से 22 मार्च 2027 तक होलाष्टक रहेगा, इस अवधि में मांगलिक कार्य नहीं किए जाएंगे। मीन मलमास : 15 मार्च 2027 को सूर्य के मीन राशि में प्रवेश के साथ ही मीन मलमास प्रारंभ होगा, जो 14 अप्रैल 2027 तक रहेगा। इसी बीच भी विवाह व अन्य शुभ कार्यों के मुहूर्त नहीं रहेंगे।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







