जालंधर जिले में नगर कौंसिल नकोदर के नवनियुक्त कार्यसाधक अफसर (ईओ) सुनील कुमार ने बुधवार, 18 नवंबर को पदभार संभाल लिया। पंजाब सरकार ने उन्हें रणधीर सिंह के मुक्तसर तबादले के पश्चात नकोदर में तैनात किया है। पदभार संभालने पर नगर कौंसिल के अधिकारियों और कर्मियों ने सुनील कुमार को गुलदस्ता देकर स्वागत किया। विकास कार्यों को गति देना प्राथमिकता सुनील कुमार ने बताया कि नगर के विकास कार्यों को गति देना और आम लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। इस घटनास्थल पर एसओ निशांत जैन, इंस्पेक्टर योगराज गिल, क्लर्क जतिंदर कपूर और कपिल शर्मा सहित शहर कौंसिल का अन्य स्टाफ मौजूद था।