- Hindi News
- Local
- Punjab
- Fazilka
- Abohar
- Abhohar Destitute Woman Delivers Baby In Sri Ganganagar | News Update
फाजिल्का के अबोहर के बस स्टैंड के पास टैक्सी स्टैंड पर बेसहारा मिली गर्भवती महिला ने गुरुवार दोपहर श्रीगंगानगर के सरकारी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। सिजेरियन से हुए प्रसव के पश्चात मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। अभी तक महिला के परिजनों को पता नहीं चल
नर सेवा नारायण सेवा समिति की मदद से महिला को श्रीगंगानगर के तपोवन महिला आश्रम पहुंचाया गया था। आश्रम में मेडिकल जांच के बीच पता चला कि वह नौ माह की गर्भवती है। समिति के प्रधान राजू चराया ने बताया कि महिला बुधवार को टैक्सी स्टैंड के पास मिली थी। वहां मौजूद लोगों की सहायता से समिति ने उसे तपोवन महिला आश्रम पहुंचाया।
गर्भवती होने की सूचना पर पहुंचाया अस्पताल
राजू चराया के मुताबिक, आश्रम के चेयरमैन महेश पेडीवाल और इंचार्ज सुलोचना ने फोन पर महिला की मेडिकल पड़ताल की जानकारी दी। नौ माह की गर्भवती होने की जानकारी पर महिला को श्रीगंगानगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की देखरेख में गुरुवार को सिजेरियन से प्रसव हुआ।
महिला ने अपना नाम गीता कहा, परिजनों की तलाश होगी आश्रम संचालकों की पूछताछ में महिला ने अपना नाम गीता और उम्र करीब 30 साल बताई है। नवजात का वजन लगभग 2 किलो 200 ग्राम है। फिलहाल मां और बच्चे को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। अस्पताल से छुट्टी मिलने के पश्चात दोनों को आश्रम में रखा जाएगा। महिला की दोबारा काउंसलिंग कर उसके परिजनों का पता लगाने का प्रयास किया जाएगा।







