• Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • Dhami Faced No Other Candidate For The Position Of President, And Was Elected For The Sixth Consecutive Term In Just 20 Minutes.

अमृतसर | शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के अध्यक्ष पद के चुनाव में एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी के सामने कोई दूसरा उम्मीदवार नहीं आया। विरोधी गुट के 17 सदस्यों के बहिष्कार के बीच नाम प्रस्तावित हुआ, समर्थन मिला और महज 20 मिनट में धामी लगाता

दोपहर 12:20 बजे पूर्व प्रधान किरपाल सिंह बडूंगर ने उनका नाम प्रस्तावित किया। गुरिंदरपाल सिंह पखोके ने समर्थन और रजिंदर सिंह मेहता ने अनुमोदन किया। दूसरा नाम नहीं आने पर उन्हें सर्वसम्मति से प्रधान घोषित कर दिया गया।

रघुजीत सिंह विर्क सीनियर उपप्रधान, गुरबख्श सिंह खालसा जूनियर उपप्रधान और गुरप्रीत सिंह झब्बर महासचिव चुने गए। कार्यकारिणी में मोहन सिंह बंगी, बावा सिंह गुमानपुरा, रणजीत सिंह काहलों, नवतेज सिंह कौनी, बीबी परमजीत कौर मूनक, रविंदर सिंह खालसा, दर्शन सिंह बराड़ मोथांवाली, चरण सिंह आलमगीर, गुरिंदरपाल सिंह गोरा, कुलदीप सिंह नस्सुपुर और बीबी नरिंदर कौर शामिल हैं।

विज्ञापनIn-Article Banner

बीबी जगीर कौर को भुलत्थ से लड़वाया जा सकता है निर्वाचन

तीन बार एसजीपीसी प्रधान रह चुकीं बीबी जगीर कौर 15 नवंबर को अकाली दल (बादल) में लौटी थीं, मगर सुखबीर बादल ने उन्हें कमान नहीं सौंपी। माना जा रहा है कि पार्टी उन्हें भुलत्थ से विधानसभा निर्वाचन लड़ाना चाहती है। नवंबर 2022 में धामी के खिलाफ चुनाव लड़ने पर बीबी को पार्टी से निष्कासित किया गया था। 2024 में सुखबीर के खिलाफ जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह को शिकायत दी।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट