मोहाली के 200 फुट रोड स्थित सन्नी एनक्लेव के पार्किंग एरिया में गर्लफ्रेंड को लेकर चल रही रंजिश में थार सवार युवकों ने एक्टिवा पर जा रहे तीन युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर से तीनों सड़क पर गिर गए और 17 वर्षीय यश सोनी थार के नीचे आ गया। इल्जाम है कि थार

दो बहनों को लेकर चल रही थी रंजिश

रंजिश दो बहनों को लेकर बताई जा रही है। मृतक यश का दोस्त एक बहन का बॉयफ्रेंड था, जबकि आरोपी पक्ष का युवक दूसरी बहन के साथ संबंध में था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। शुक्रवार शाम लगभग 7:30 बजे दोनों गुट पार्किंग एरिया में पहुंचे थे। वहां यश का दोस्त भी मौजूद था। उसने सहायता हेतु यश को घटनास्थल पर बुलाया। इसके पश्चात यश ने अपने एक अन्य दोस्त को भी बुलाया, जो एक्टिवा लेकर पहुंचा।

विज्ञापनIn-Article Banner

तेजधार हथियार लेकर पीछे भागे, थार से मारी टक्कर

इसी दौरान थार सवार युवकों और उनके साथियों ने तेजधार हथियार निकाल लिए और युवकों के पीछे भागने लगे। बचने हेतु तीनों एक्टिवा पर सवार होकर निकलने लगे, तभी थार से तेज रफ्तार में पीछा कर एक्टिवा को टक्कर मार दी। टक्कर से तीनों सड़क पर गिर गए। पीछे बैठा यश थार के नीचे आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

अस्पताल ले गए, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

घायल यश को उसका दोस्त कार में निजी चिकित्सालय लेकर पहुंचा। वहां से उसे फेज-6 सिविल चिकित्सालय रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार को रात करीब 11:30 बजे घटना की जानकारी मिली।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

शनिवार दोपहर थाना सदर के एसएचओ शविदर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। वहां यश की चप्पल और एक्टिवा के टूटे पुर्जे बरामद हुए। पुलिस एक्टिवा को रिकवर करने में जुटी है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट