अमृतसर| दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान हरमीत सिंह कालका और महासचिव जगदीप सिंह कहलों ने तिलक शहर बेअदबी मामले पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि वे शीघ्र ही श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज से मिलकर सारे तथ्य रखेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि जब बीबी रंजीत कौर और रमिंदर सिंह स्वेता तिलक नगर थाने पहुंचे, तो बादल दल के लोग पुलिस पर शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहे थे। कालका ने सवाल उठाया कि पंजाब में 2015 से अब तक बेअदबी के 453 मामले हुए और श्री दरबार साहिब में गुटका साहिब की बेअदबी पर भी शिरोमणि कमेटी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी पर कोई एक्शन नहीं हुआ, जबकि दिल्ली कमेटी के 2 सदस्यों पर तत्काल कार्रवाई कर दी गई।
अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से मिलकर सच रखेंगे सामने: कालका
अमृतसर| दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान हरमीत सिंह कालका और महासचिव जगदीप सिंह कहलों ने तिलक शहर बेअदबी मामले पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब बीबी रंजीत कौर और रमिंदर सिंह स्वेता तिलक नगर थाने पहुंचे, तो बादल दल के लोग पुलिस पर शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहे थे।
EEditor
23 नव॰ 2026, 07:04 am 1 मिनट में पढ़ें 1
यह ख़बर सुनें

E






