- Hindi News
- Local
- Punjab
- Faridkot
- Faridkot AAP Rally | Gurdit Sekhon & Amolak Singh Moga Rally Statement
आम आदमी पार्टी (आप) के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 26 नवंबर को मोगा (ग्राम नत्थूवाला जदीद) में आयोजित होने जा रही ‘खुशहाल पंजाब रैली’ को कामयाब बनाने हेतु फरीदकोट जिले में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है। जिले से अधिक से अधिक लोग
प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए दोनों विधायकों ने दावा किया कि 26 नवंबर की यह रैली पंजाब के राजनीतिक इतिहास की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक रैलियों में से एक साबित होगी। फरीदकोट के विधायक गुरदित्त सिंह सेखों ने कहा कि इस महारैली को लेकर जिले के लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि भारी संख्या में आम नागरिक खुद पार्टी पदाधिकारियों से संपर्क कर रैली में शामिल होने की इच्छा जता रहे हैं, जिससे स्पष्ट है कि फरीदकोट जिले से कार्यकर्ताओं और आम लोगों का बड़ा काफिला मोगा पहुंचेगा।
केजरीवाल और मान रखेंगे 5 साल का हिसाब
जैतो के विधायक अमोलक सिंह ने सूचना दी कि इस महारैली में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सहित पार्टी की समूची राष्ट्रीय एवं प्रदेश लीडरशिप शिरकत करेगी। उन्होंने जानकारी दी कि रैली के मंच से पिछले लगभग पांच वर्षों में पंजाब को खुशहाल बनाने के लिए मान सरकार द्वारा किए गए कार्यों, जनहितैषी प्रयासों और उपलब्धियों का लेखा-जोखा जनता के सामने रखा जाएगा, साथ ही आगामी योजनाओं की घोषणा भी की जाएगी।
विधायकों ने उम्मीद जताई कि पूरे राज्य से इस रैली में लगभग चार से पांच लाख लोग शामिल होंगे। उन्होंने सभी पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए जमीनी स्तर पर पूरी निष्ठा से जुटने का आह्वान किया।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







