- Hindi News
- Local
- Punjab
- Amritsar
- Amritpal Singh Last Rites | Waris Punjab De Letter Amit Shah Bhagwant Mann
खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की दादी चरण कौर का रविवार को निधन हो गया। उनकी अंतिम विदाई में शामिल होने हेतु अकाली दल वारिस पंजाब दे ने केंद्र और पंजाब सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है।
पार्टी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखकर अमृतपाल सिंह को अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति दिलाने की अपील की है।
गौरतलब है कि अमृतपाल सिंह असम की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में बंद हैं। अमृतपाल के खिलाफ 24 फरवरी, 2023 को अजनाला थाने में केस दर्ज किया गया था, जब उन्होंने अपने समर्थकों के साथ पुलिस स्टेशन पर धावा बोलकर एक सहयोगी को छुड़ा लिया था।
पंजाब और असम सरकार में तालमेल की मांग केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लिखे पत्र में पार्टी ने पंजाब और असम सरकारों के संबंधित अधिकारियों के बीच तालमेल स्थापित करने की मांग की है। पार्टी का कहना है कि अमृतपाल को अंतिम संस्कार में शामिल करने हेतु प्रशासनिक प्रक्रिया बिना देरी पूरी की जानी चाहिए। CM भगवंत मान को भी पत्र लिखकर जरूरी कदम उठाने की अपील की गई है।
आने-जाने की व्यवस्था भी की जाए पार्टी महासचिव मनदीप सिंह सिद्धू की ओर से हस्ताक्षरित इन पत्रों में कहा गया है यदि कोर्ट अनुमति देती है तो उनकी सुरक्षित आवाजाही और पुलिस सुरक्षा के साथ आने-जाने की व्यवस्था भी की जाए।
छूट या किसी विशेष सुविधा हेतु नहीं परिवार के सदस्य के अंतिम संस्कार में शामिल होना मानवीय गरिमा से जुड़ा मामला है। पार्टी की यह मांग कानून से छूट या किसी विशेष सुविधा हेतु नहीं है, बल्कि एक निर्वाचित सांसद और पोते को अपनी दादी को अंतिम विदाई देने का अवसर देने हेतु है।
संवेदनशीलता को देखते हुए जल्द फैसला लेने की अपील पार्टी ने केंद्रीय गृह मंत्री से इस प्रकरण की गंभीरता और वक्त की संवेदनशीलता को देखते हुए शीघ्र निर्णय लेने की अपील की है, ताकि अमृतपाल सिंह अपनी दादी के अंतिम संस्कार में शामिल हो सकें।







