जालंधर। आम आदमी पार्टी के जालंधर कैंट हलके के इंचार्ज दीपक बाली ने राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया से विशेष मुलाकात की। बैठक में जालंधर कैंट क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने और स्थानीय

दीपक बाली ने नेताओं के सामने हलके की राजनीतिक स्थिति, स्थानीय मुद्दों और विकास से जुड़े बिंदुओं पर सूचना साझा की। उन्होंने बताया कि पार्टी की ताकत जनता का विश्वास, कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता है। बाली के मुताबिक, नीतियों और विचारधारा को घर-घर पहुंचाने के साथ आम लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता पर उठाना उनकी प्रमुख जिम्मेदारी है।

उन्होंने यह भी कहा कि जमीनी स्तर पर संगठन के विस्तार हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और हर कार्यकर्ता को साथ लेकर लोगों के बीच रहना उनकी कार्यशैली का हिस्सा है। मीटिंग के अंत में उन्होंने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जालंधर कैंट में संगठन को और प्रभावी बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

विज्ञापनIn-Article Banner

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर