अमृतसर-बठिंडा नेशनल हाईवे (NH) पर सड़क में बने गड्ढे की वजह से दो अलग-अलग हादसे हो गए। इसी बीच फॉर्च्यूनर और इनोवा गाड़ियां पलट गईं। दोनों हादसों में तीन लोग घायल हुए हैं।

फॉर्च्यूनर के मालिक ने गाड़ी को 30 से 32 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान लगाया है। दूसरा हादसा दिल्ली एयरपोर्ट से सवारियां लेकर अमृतसर आ रही इनोवा के साथ हुआ। पीड़ित परिवारों ने संबंधित महकमा पर लापरवाही और पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने के आरोप लगाए हैं।

रात को ट्रक से टकराई फॉर्च्यूनर

विज्ञापनIn-Article Banner

फॉर्च्यूनर के मालिक गुरलाल सिंह ने कहा कि वह बीते दिनों रात लगभग 12 बजे अपने निजी काम से जा रहे थे। उनके साथ एक ट्रक-ट्राला भी चल रहा था।

आगे सड़क बंद होने का पता चलने तक काफी देर हो चुकी थी। इसी दौरान उनकी फॉर्च्यूनर ट्रक से टकरा गई और पलट गई। हादसे में दो लोग चोटिल हो गए। उन्होंने गाड़ी को लगभग 30 से 32 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान जताया है।

दिल्ली एयरपोर्ट से आ रही इनोवा भी पलटी

दिल्ली एयरपोर्ट से सवारियां लेकर अमृतसर आ रही इनोवा भी उसी गड्ढे में गिरकर पलट गई। हादसे में एक महिला घायल हो गई, जबकि गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई।

दोनों हादसों के पश्चात पीड़ित परिवारों ने संबंधित विभाग पर सड़क की खराब हालत को लेकर लापरवाही बरतने और पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने के इल्जाम लगाए हैं।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर