तरनतारन के पट्टी शहर में दिनदहाड़े एक मोटरसाइकिल सवार लुटेरे ने महज 15 मिनट के भीतर लूट की दो वारदातों को अंजाम देकर पुलिस प्रशासन को चुनौती दी है। आरोपी दो अलग-अलग स्थानों से एक मोबाइल फोन और एक पर्स छीनकर फरार हो गया। पर्स में भी एक मोबाइल फोन और ज

शिवाला मंदिर के पास मोबाइल व 13 मिनट पश्चात छीना पर्स

थाना सिटी पट्टी में जानकारी देते हुए वार्ड नंबर 9 निवासी बलविंदर सिंह (पुत्र राज कुमार) ने जानकारी दी कि दोपहर लगभग एक बजे वह अपने काम से घर लौट रहा था। जब वह शिवाला मंदिर के नजदीक पहुंचा तो एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति, जिसने अपना चेहरा परने से ढका हुआ था, आया और उसके हाथ से मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गया। मोबाइल की कीमत लगभग 45 हजार रुपए थी, जिसे उसने किस्तों पर खरीदा था।

विज्ञापनIn-Article Banner

इसी प्रकार गार्डन कॉलोनी, वार्ड नंबर 19 निवासी मुस्कान (पत्नी वरिंदर सिंह) ने कहा कि वह दोपहर लगभग 1:13 बजे घर से गुरुद्वारा बीबी रजनी जी, रेलवे रोड पर माथा टेकने जा रही थी। जब वह शांति हलवाई की दुकान के नजदीक पहुंची तो पीछे से प्लैटिना मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति आया, जिसने अपना चेहरा परने से ढका हुआ था। आरोपी उसका पर्स छीनकर फरार हो गया। पर्स में मोबाइल फोन, पहचान पत्र, PAN कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेज मौजूद थे।

CCTV में कैद हुई तस्वीर, पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

पीड़ितों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर उन्हें इंसाफ दिलाया जाए। गौरतलब है कि लगभग 15 मिनट के भीतर हुई दोनों वारदातों को अंजाम देने वाले अभियुक्त की तस्वीरें CCTV कैमरों में कैद हो गई हैं। बताया जा रहा है कि दोनों घटनाओं को एक ही व्यक्ति ने अंजाम दिया है।

नगर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में दिनदहाड़े हो रही लूटपाट की घटनाओं ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। शहरवासियों का कहना है कि पुलिस नाकों और सुरक्षा व्यवस्था के दावों के बाद भी लुटेरे बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। मामले को लेकर थाना सिटी पट्टी के SHO SI विपन कुमार ने जानकारी दी कि CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और पुलिस की टीमें बनाकर आरोपी की तलाश की जा रही है।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर