पंजाब में गैंगस्टरों और संगठित अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने तरनतारन पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन चलाकर एक आपराधिक नेटवर्क के 5 प्रमुख सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 11 अवैध पिस्तौल और

पंजाब पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी 15 से ज्यादा आपराधिक मामलों में कथित रूप से शामिल रहे हैं। इनमें रंगदारी वसूलने के लिए की गई फायरिंग की घटनाएं भी शामिल हैं। आरोपियों पर पंजाब में अलग-अलग जगहों पर आपराधिक वारदातों को अंजाम देने का आरोप है।

विदेशी हैंडलरों के इशारे पर करते थे काम

विज्ञापनIn-Article Banner

छानबीन में यह भी पता चला है कि आरोपी विदेश में बैठे अपने हैंडलरों के इशारे पर काम कर रहे थे। इन विदेशी हैंडलरों के कहने पर आरोपी पंजाब में गंभीर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने की तैयारी में थे। इसके साथ ही अभियुक्त सीमा पार से अवैध हथियारों की तस्करी में भी कथित रूप से शामिल थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार कहां से लाए जाते थे और इन्हें किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।

आपराधिक नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही पुलिस

पुलिस की जांच का प्रमुख फोकस इस नेटवर्क के पीछे और आगे जुड़े लोगों की पहचान करना है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर उनके अन्य साथियों, विदेशी हैंडलरों और हथियारों की सप्लाई चेन का पता लगाया जा रहा है।

पंजाब पुलिस का कहना है कि संगठित अपराध करने वाले नेटवर्क को खत्म करने, अवैध हथियारों की तस्करी रोकने और राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु अभियान जारी रहेगा। फिलहाल मामले में आगे की जांच की जा रही है।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट