- Hindi News
- Entertainment
- Bollywood
- Pankaj Tripathi Actor Of The Year | GQ India Awards 2026 Mumbai
GQ इंडिया के मेन ऑफ द ईयर अवॉर्ड्स 2026 में गुरुवार को बॉलीवुड और मनोरंजन जगत की कई हस्तियां शामिल हुईं। इवेंट में कृति सेनन, मौनी रॉय, वामीका गब्बी, सई मांजरेकर, करण जौहर, पंकज त्रिपाठी, जीत वर्मा और वेदांग रैना नजर आए।
देखें इवेंट की तस्वीरें-
कृति सेनन ने डिजाइनर लेबल मिशो का क्रॉप्ड जैकेट और बैरल पैंट्स वाला आउटफिट पहना था।
पंकज त्रिपाठी मैरून डबल-ब्रेस्टेड सूट, ब्लैक टर्टलनेक और टिंटेड चश्मे में शानदार अंदाज में नजर आए।
मौनी रॉय ने मंदिरा बेदी की ड्रेस संभाली
रेड कार्पेट का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मौनी रॉय मंदिरा बेदी की ड्रेस ठीक करने में सहायता करती नजर आईं।
दरअसल, रेड कार्पेट पर पोज देते वक्त मंदिरा बेदी के लंबे गाउन का ट्रेल और स्लिट ठीक नहीं था। ऐसे में मौनी ने झुककर उनकी ड्रेस संभाली।
इसी बीच मंदिरा गोल्डन कोर्सेट और हाई स्लिट वाले ब्लैक गाउन में नजर आईं। वहीं, मौनी ने सिल्वर और व्हाइट सीक्विन वाली मिनी ड्रेस पहनी थी। सोशल मीडिया पर लोग मौनी के इस जेस्चर की तारीफ कर रहे हैं।
पंकज त्रिपाठी बने एक्टर ऑफ द ईयर
जीक्यू इंडिया की आधिकारिक सूची के अनुसार, इस साल एआर रहमान को आइकन ऑफ द ईयर, करण जौहर को मीडिया पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर, कृति सेनन को मल्टी-हाइफनेट ऑफ द ईयर और पंकज त्रिपाठी को एक्टर ऑफ द ईयर चुना गया है। वामीका गब्बी को एक्सीलेंस इन एक्टिंग और वेदांग रैना को ब्रेकथ्रू टैलेंट का सम्मान मिला।
अवॉर्ड से सम्मानित होने के पश्चात करण ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए जीक्यू का शुक्रिया अदा किया।
करण जौहर डिजाइनर ब्रांड शियापरेली की टेलकोट केप और एक्सेसरीज पहने नजर आए। उन्होंने इसके साथ कटler एंड ग्रॉस के चश्मे लगाए थे। करण का यह लुक सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट एका लखानी ने तैयार किया था। उनका मेकअप परेश कलगुटकर और हेयरस्टाइल आलीम हकीम ने किया।







