जालंधर | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स के पी.जी. डिपार्टमेंट ऑफ मल्टीमीडिया ने शिमला और आसपास के क्षेत्रों हेतु पांच दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया। भ्रमण का मकसद विद्यार्थियों को कक्षा में सीखे सिद्धांतों को व्यावहारिक अनुभव, कलात्मक खोज और वास्तुकला की समझ से जोड़ना था। यात्रा के बीच विद्यार्थियों ने हिम चटर्जी द्वारा स्थापित सनत आर्ट गैलरी का भ्रमण किया। यहां उन्होंने समकालीन कला की विभिन्न शैलियों और कार्य प्रक्रिया को नजदीक से देखा तथा यह जाना कि रचनात्मक विचार किस तरह दृश्य कथाओं का स्वरूप लेते हैं। दल ने शिमला के मॉल रोड, जाखू मंदिर और लकड़ी बाजार का भी दौरा किया, जहां शहर की सांस्कृतिक विरासत और वास्तुकला की विशिष्ट पहचान को समझने का अवसर मिला। भ्रमण में कुफरी और एक एडवेंचर रिसॉर्ट भी शामिल रहा, जहां विद्यार्थियों ने गतिविधियों में भाग लिया और लैंडस्केप फोटोग्राफी व प्राकृतिक रोशनी के साथ प्रयोग किया। प्रिंसिपल डॉ. नीरजा ढींगरा ने कहा कि शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों की रचनात्मकता और दृष्टिकोण को व्यापक बनाते हैं। उन्होंने असिस्टेंट प्रोफेसर अंकित गोयल, सोनाली बेरी और अमनदीप ठाकुर के प्रयासों की प्रशंसा की।
शिमला की वादियों में घूमे एपीजे के स्टूडेंट्स
जालंधर | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स के पी.जी. डिपार्टमेंट ऑफ मल्टीमीडिया ने शिमला और आसपास के क्षेत्रों हेतु पांच दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया।
EEditor
14 नव॰ 2026, 06:59 am 1 मिनट में पढ़ें 1
यह ख़बर सुनें

E
संबंधित ख़बरें
पंजाबबाल दिवस पर करवाई खेल प्रतियोगिताएं
14 घंटे पहले
पंजाबअमृतसर लॉ कॉलेज ने मनाई ग्रीन दिवाली
14 घंटे पहले 1
पंजाबबच्चों को सुरक्षित रहने के बारे में दी सूचना
1 दिन पहले 1
पंजाबसीजेएस पब्लिक स्कूल में स्टू़डेंट्स ने लगाए स्टॉल
1 दिन पहले 1
पंजाबफीकफा का मकसद कबड्डी को नशा-मुक्त बनाना
1 दिन पहले 1
पंजाबएपीजे स्कूल मॉडल टाउन में मनाया बाल दिवस
1 दिन पहले 1
