बाबा दीप सिंह फेडरेशन की ओर से शनिवार को ‘मां बोली संभाल लहर पंजाब’ के अंतर्गत मातृभाषा पंजाबी के प्रचार-प्रसार, सत्कार और संरक्षण को समर्पित ‘मां बोली के वारिस’ सम्मान समारोह का कार्यक्रम किया गया। मजीठा रोड बाईपास स्थित श्री गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल में आयोजित इस कार्यक्रम में भारी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध विद्वान और पंजाबी भाषा का गहरा दर्द रखने वाले डॉ. प्यारा लाल गर्ग ने शिरकत की और अपने बहुमूल्य विचारों से उपस्थित लोगों को संबोधित किया। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा मां बोली पर प्रस्तुत एक सुंदर नाटक से हुई। इसके पश्चात, सम्मानित महानुभावों ने दीप प्रज्वलित कर पंजाबी भाषा को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

‘मां बोली के वारिस' सम्मान कार्यक्रम में समाज सेवक डॉ. एसपी सिंह ओबराय, पंजाबी संगीतकार जॉय अतुल, पॉलीवुड कलाकार जतिंदर कौर, पंजाबी नाटककार और कलाकार सिर्फ धालीवाल, कुंवर अमृत बीर सिंह 50 वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर, दविंदर कौर साहित्यकार, सुरिंदरजीत सिंह पाल साहित्यकार और सेवानिवृत्त इनकम टैक्स कमिश्नर, कुलदीप कौर टोहड़ा समाज सेवक और मातृभाषा को घरों और कार्यालयों में उचित स्थान दिलाने पर जोर लहर के पंजाब प्रधान सुरिंदर सिंह बाज को सम्मानित किया।

विज्ञापनIn-Article Banner

सम्मानित वक्ताओं ने बताया कि आज घरों, शैक्षणिक संस्थानों और सरकारी कार्यालयों में पंजाबी को उसका बनता स्थान दिलाना वक्त की सबसे बड़ी मांग है। उन्होंने स्पष्ट किया कि फेडरेशन किसी भी अन्य भाषा जैसे अंग्रेजी या हिंदी के खिलाफ नहीं है, किंतु अपनी मातृभाषा को भुला देना प्रगति नहीं है।

फेडरेशन के प्रधान रछपाल सिंह बागी ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल एक सालाना पुरस्कार समारोह नहीं है, बल्कि पंजाबी भाषा की सेवा करने वालों को सम्मानित करने और नवीन पीढ़ी को इस नेक कार्य से जोड़ने का एक सशक्त मंच है।

उन्होंने सभी पंजाबियों से अपने घरों में पंजाबी बोलने और बच्चों को इसे पढ़ाने का संकल्प लेने की अपील की। इस घटनास्थल पर प्रभजोत सिंह अजनाला, गुरप्रीत सिंह, गुरविंदर सिंह, हरसिमरन सिंह, हरप्रीत सिंह, गुरमीत सिंह समेत संस्था के अनेक सदस्य और लोग मौजूद रहे।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट