तरनतारन के ग्राम बागड़ियां में तैयार खेल मैदान का उद्घाटन किया गया। इसे विधानसभा हलका खडूर साहिब के विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा की ग्रांट से बनाया गया है। ग्राम की पंचायत ने सरपंच तरसेम सिंह के नेतृत्व में ग्रांट का इस्तेमाल कर मैदान तैयार कराया। उद्घा

इस अवसर पर एसडीओ रविंदर सिंह गिल, सरपंच तरसेम सिंह, सरपंच बिक्रमजीत सिंह और ठेकेदार मनप्रीत सिंह भी उपस्थित थे। पंचायत ने मैदान को व्यवस्थित रूप दिया है।

इससे गांव के युवाओं और खिलाड़ियों को खेल गतिविधियों हेतु सुविधाएं मिलेंगी। गांववासियों ने बताया कि मैदान से युवाओं को खेलों से जुड़ने और नशे से दूर रहने में सहायता मिलेगी। उन्होंने विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा और गांव की पंचायत का आभार जताया।

विज्ञापनIn-Article Banner

ये रहे मौजूद

पंचायत सदस्य मनप्रीत सिंह, राजविंदर कौर, अवतार सिंह, जोगा सिंह, कुलवंत कौर, संतोख सिंह, अमनदीप सिंह और अजीब सिंह भी मौजूद थे। इनके अलावा ब्लॉक प्रधान अमरीक सिंह, जेई रोजी, कोच अमनदीप कौर, सदस्य लखविंदर सिंह, गुरमुख सिंह और हरदीप सिंह दीपा सहित गांववासी आयोजन में शामिल हुए।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट