- Hindi News
- Local
- Punjab
- Barnala
- Barnala Police Guard Drug Smuggling Allegations | Viral Video Dope Test
बरनाला में शहर के कपिल पैलेस रोड पर सोमवार शाम करीब 4 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब तीन युवकों ने अदालत परिसर में तैनात एक पुलिस गार्ड को घेर लिया और उस पर चिट्टा (हेरोइन) तस्करों से मिले होने का गंभीर आरोप लगाया। घटना के पश्चात घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो
युवकों का दावा और पुलिस गार्ड की सफाई
इल्जाम लगाने वाले युवकों का कहना है कि पुलिस गार्ड एक तस्कर से चिट्टा लेकर आ रहा था। उन्होंने उसका पीछा किया और उसके घर के पास उससे नशा छीन लिया। वहीं, दूसरी ओर पुलिस गार्ड ने इन आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया कि चिट्टा वास्तव में उन तीनों युवकों के पास ही था। जब उसने उन्हें पकड़ने की कोशिश की, तो युवकों ने उल्टे उसी पर झूठे आरोप लगा दिए।
हालांकि, बरनाला कचहरी में तैनात उक्त गार्ड से जब यह पूछा गया कि वह अदालत परिसर में ड्यूटी छोड़कर किस आदेश या अधिकार से कपिल पैलेस रोड पहुँचा था, तो वह इसका कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सका।
एसपी (डी) ने दिए छानबीन के आदेश
प्रकरण की छानबीन की कमान संभाल रहे एसपी (डी) संजीव गोयल ने जानकारी दी कि यह मामला बेहद संवेदनशील है। निष्पक्ष पड़ताल प्रभावित न हो, इसलिए फिलहाल किसी भी पक्ष का नाम सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है।
चारों को होगा डोप टेस्ट
उन्होंने बताया कि संदेहास्पद परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस गार्ड और तीनों युवकों का सरकारी चिकित्सालय में मेडिकल और डोप टेस्ट करवाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, युवकों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है और घटनास्थल पर गार्ड की मौजूदगी को लेकर तकनीकी व इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। एसपी (डी) ने स्पष्ट किया कि डोप टेस्ट और फॉरेंसिक लैब की रिपोर्ट आने के पश्चात जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।







