- Hindi News
- Local
- Punjab
- Bathinda
- Bathinda Police Anti Drug Search Operation | 2 Bikes Seized In Raid
बठिंडा में पंजाब सरकार की 'युद्ध नशे के विरुद्ध' मुहिम के तहत पुलिस ने नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। डीआईजी हरजीत सिंह के मार्गदर्शन और एसएसपी सुहेल कासिम मीर की देखरेख में सब-डिवीजन भुच्चो के तीन गांवों में विशेष सर्च
थाना नेहियांवाला के अंतर्गत आने वाले ग्राम जीदा, हररायपुर और खेमुआना में यह कार्रवाई की।
सर्च ऑपरेशन से पहले की गई नाकेबंदी DSP प्रितपाल सिंह ने बताया कि सर्च अभियान शुरू करने से पहले गांवों के प्रमुख रास्तों पर विशेष नाकेबंदी की गई और आने-जाने वाले वाहनों की गहनता से चेकिंग की गई। इसके पश्चात गठित तीन अलग-अलग पुलिस टीमों ने निर्धारित इलाकों में घर-घर जाकर तलाशी ली। कार्रवाई के बीच पुलिस ने 3 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा बिना कागजात और संदिग्ध पाई गई 2 मोटरसाइकिलें जब्त कर उनकी वेरिफिकेशन की जा रही है।
नशा करने वालों का इलाज, तस्करों पर सख्ती DSP ने स्पष्ट किया कि नशे की गिरफ्त में आ चुके पीड़ितों को नशा मुक्ति केंद्रों में भर्ती कराकर उनके पुनर्वास के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, अवैध रूप से नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। आम जनता से अपील की है कि यदि उनके आसपास या ग्राम में कोई व्यक्ति नशा बेचता है या अवैध गतिविधियों में शामिल है, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।







