बठिंडा नगर में वाहन चोर गिरोह बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहा है। महज 24 घंटे के भीतर चोरों ने दो अलग-अलग इलाकों से काले रंग की हीरो स्पलेंडर बाइक चोरी कर ली। दोनों ही वारदातें पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई हैं, जिनके फुटेज अब सोशल मीडिया

पहली वारदात: काली टी-शर्ट पहने युवक ने मास्टर चाबी से उड़ाई बाइक शहर के गुरु तेग बहादुर नगर की गली नंबर 11 में हुई। सीसीटीवी फुटेज में काली टी-शर्ट पहने एक युवक गली में आता दिखाई देता है। वह सीधे वहां खड़ी काले रंग की स्पलेंडर बाइक (नंबर- PB03 AS 5571) पर आकर बैठ जाता है। युवक बड़े आराम से जेब से चाबी निकालता है, लॉक खोलता है और बाइक स्टार्ट कर मौके से फरार हो जाता है।

दूसरी वारदात: सिर पर रुमाल बांधे दो शातिर चोरों ने दिया अंजाम इससे एक दिन पहले 13 नवंबर को शहर के भीड़भाड़ वाले पुराना थाना चौक से बाइक चोरी हुई। इसका सीसीटीवी फुटेज 14 नवंबर को सामने आया है। फुटेज में दो संदिग्ध युवक दिखाई दे रहे हैं, जिन्होंने पहचान छिपाने हेतु सिर पर रुमाल बांध रखे हैं। पहले दोनों ने आसपास रेकी की। इसके बाद एक युवक आकर काले रंग की स्पलेंडर बाइक (नंबर- PB03 BB 2635) पर बैठ गया, जबकि उसका दूसरा साथी आगे आकर खड़ा हो गया ताकि किसी को शक न हो। शातिर तरीके से चाबी लगाकर लॉक खोला और दोनों बाइक लेकर रफूचक्कर हो गए।

विज्ञापनIn-Article Banner

पीड़ितों ने की जानकारी देने की अपील दोनों ही मामलों में बाइक मालिकों ने सीसीटीवी फुटेज के साथ अपने संपर्क नंबर जारी किए हैं। उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि यदि किसी को इन संदिग्ध युवकों या चोरी हुई बाइकों के बारे में कोई भी सुराग मिले, तो तत्काल सूचित करें। लगातार हो रही इन वारदातों से क्षेत्र के लोगों में दहशत और पुलिस गश्त को लेकर रोष है।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट