- Hindi News
- Local
- Punjab
- Bathinda
- Bathinda Police Arrest Drug Smugglers | Heroin Seized Criminal Record
बठिंडा पुलिस ने गश्त के बीच 260 ग्राम हेरोइन और दो मोबाइल फोन समेत दो अंतरजिला तस्करों को दबोचा है। पकड़े गए आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है और उन पर हत्या व नशा तस्करी के कई प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस टीम नर सिंह कॉलोनी के पास गश्त कर रही थी। इसी
एक पर हत्या के दो केस, दूसरे पर फिरौती का प्रकरण आरोपियों की पहचान श्री मुक्तसर साहिब के गांव महना निवासी राज कुमार उर्फ राजू और मोगा के गांव रेड़वा निवासी सुनील कुमार उर्फ साहिल के रूप में हुई है। पुलिस की शुरुआती छानबीन में दोनों के शातिर अपराधी होने का खुलासा हुआ है। पुलिस मुताबिक आरोपी राज कुमार उर्फ राजू के खिलाफ पहले से कुल 5 प्रकरण दर्ज हैं, जिनमें 2 हत्या (मर्डर) और 3 एनडीपीएस एक्ट के केस शामिल हैं। वहीं सुनील कुमार उर्फ साहिल पर कुल 3 मामले दर्ज हैं, जिनमें 2 एनडीपीएस एक्ट और 1 अपहरण, फिरौती (धारा 365, 384) व आर्म्स एक्ट का केस है।
नेटवर्क खंगालने हेतु रिमांड पर लिया थाना संगत पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(C)/61/85 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया। अब पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे हेरोइन की यह खेप कहां से लाए थे और आगे किसे सप्लाई करनी थी।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







